Big Breaking: कैंपेन कमेटी के चेयरमैन होंगे कैप्टन, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे सिद्धू, जालंधर का दलित लीडर होगा कार्यकारी प्रधान, बाजवा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 183 शब्द|📅 15 Jul 2021

amrinder singh - navjot sidhu

डेली संवाद, नई दिल्ली
पंजाब कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। आजतक को दिए बयान में हरीश रावत ने जहां नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की बात कही है, वहीं अब खबर आ रही है कि पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से जो कलह चल रही थी, उसे सुलझाने का दावा किया जा रहा है।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना रही है। जबकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कैंपेन कमेटी चेयरमैन होंगे। कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और जालंधर से सांसद संतोख चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा रहा है। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा को मैनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन बनाया जा रहा है।

फिलहाल पार्टी हाईकमान ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि पार्टी हाईकमान ने हरीश रावत के साथ मिलकर सारा खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

Jalandhar में लड़की की नृशंस हत्या, माथे से सटा कर मारी गोली, देखें VIDEO

https://youtu.be/TB1LWT1Ui1s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *