BJP जालंधर के पदाधिकारियों की घोषणा, इस कौंसलर की मिली अहम जिम्मेदारी, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 16 Jul 2021

BJP जालंधर के पदाधिकारियों की घोषणा, इस कौंसलर की मिली अहम जिम्मेदारी, पढ़ें

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन और भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, सह प्रभारी, जवाहर खुराना, के साथ विचार विमर्श कर भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा भाजपा जालंधर (शहरी) के जिला एवं मोर्चा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, निगम हाउस में भाजपा पार्षद दल के उप नेता वरेश मिंटू, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, जिला सचिव अजय चोपड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलजीत प्रिंस, एससी मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, पंकज जुल्का उपस्थित थे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में एडवोकेट सुरेंद्र मोहन को भाजपा जिला प्रवक्ता, पार्षद प्रभदयाल को जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा, मनीष राणा जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, लकी भगत जिला सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा, एवं राकेश कुमार राणा को जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर नियुक्ति की गई।

जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाएं। सुशील शर्मा ने कहा कि 2022 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।

जालंधर पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया, देखें LIVE

https://youtu.be/FYeHaflinxc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *