चंडीगढ़। कृषि कानूनों के खिलाफ चंडीगढ़ में शनिवार को जमकर बवाल हुआ है। प्रदर्शनकारियों द्वारा चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं को घेरा गया और उनकी गाड़ी पर जमकर ईंट, पत्थर बरसाए व डंडे चलाये गए। प्रदर्शनकारियों के इस हमले में भाजपा नेताओं की गाड़ियां काफी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के बीच से घिरे भाजपा नेताओं को मौके से निकालकर रवाना कर दिया।
चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन भी प्रदर्शनकारियों के बीच घिरे और प्रदर्शनकारियों द्वारा उनकी भी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। वह अपनी महंगी लग्जरी लैंड लवर डिस्कवरी गाड़ी(Land Rover Discovery) में सवार थे। टंडन की गाड़ी के अगले-पीछे शीशों को तोड़ा गया है। इस हमले में संजय टंडन चोटिल होने से बाल-बाल बचे हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों द्वारा भाजपा नेताओं को उस वक्त घेरा गया जब ये सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट में एक धन्यवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। इसी बीच प्रदर्शनकारियों का हुजूम उमड़ पड़ा और फिर देखते ही देखते ही विरोधस्वरूप प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन तेज हो गया जो कि एक समय में बवाल में तब्दील हो गया। भाजपा नेताओं के काफिले में चंडीगढ़ शहर के मेयर, पूर्व अध्यक्ष टंडन सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे। चंडीगढ़ शहर के मेयर रविकांत शर्मा की गाड़ी को भी खूब नुकसान पहुंचा है।
बाढ़ से मचा हाहाकार, देखें Live
https://youtu.be/1y2IdclRUws







