पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जालंधर के नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने कहा है कि पूर्व डिप्टी सीएम और अकाली दल बादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ही राम रहीम पर दर्ज केस वापस लिया था। उन्होंने सुखबीर बादल के उस बयान को झूठा करार दिया जिसमें बादल ने कहा है कि राम रहीम का केस वापिस नहीं लिया।

इस केस में IG की जांच के दौरान राम रहीम दोषी पाए गए थे। लेकिन करीब 4 साल तक राम रहीम के खिलाफ चालान अदालत में पेश नहीं किया गया। हाल ही में सुखबीर बादल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बयान दिया है कि जब केस वापिस हुआ तब इलेक्शन कोड लगा था। लेकिन चन्नी का कहना है कि केस बादल परिवार के कहने पर वापिस लिया गया।

उन्होंने कहा कि 2012 में दोबारा अकाली सरकार बनने पर भी सरकार ने कोई कार्यवाई नहीं की,जिसके कारण डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम का हौसला और बढ़ गया। उनका कहना है कि अगर वे तब ही राम रहीम के खिलाफ एक्शन लेते तो आगे गुरु ग्रन्थ साहिब जी की बे-अदबी जैसे केस नहीं होते।

बाढ़ से मचा हाहाकार, देखें Live 

https://youtu.be/1y2IdclRUws




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *