Big News: नवजोत सिद्धू पहुंचे जालंधर, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के घर मीटिंग, MLA परगट व जूनियर हेनरी भी मौजूद

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू प्रधानगी की ताजपोशी से पहले कांग्रेसी नेताओं के साथ मुलाकात का सिलसिला तेज कर दिया है। रविवार को नवजोत सिद्धू दोपहर में खन्ना (लुधियाना) में विधायकों से मुलाकात के बाद वह पूर्व मंत्री अवतार हैनरी घर पहुंच गए हैं। यहां वह अवतार हैनरी के साथ उनके बेटे और विधायक बावा हैनरी से मुलाकात किया। इस मौके पर जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह भी मौजूद थे।

कांग्रेस में चर्चा है कि पूर्व मंत्री अवतार हैनरी और उनके विधायक बेटे बावा हेनरी के रिश्ते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ खास नहीं है। कांग्रेस की पिछली सरकार के समय में भी अवतार हैनरी का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से 36 का आंकड़ा ही रहा था। बावा हैनरी जालंधर उत्तरी सीट से विधायक हैं।

जालंधर आने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू लुधियाना के खन्ना में कांग्रेस के दो विधायकों गुरकीरत सिंह कोटली और लखवीर सिंह लक्खा से मुलाकात कर चुके हैं। अपने समर्थन में विधायकों को लामबंद करने के लिए रविवार सुबह से सक्रिय हैं। सुबह पटियाला के भी दो विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है।

इससे पहले सिद्धू के साथ बैठक में जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ-साथ गुरदासपुर से विधायक बरिंदर पाहड़ा और मोगा से विधायक दर्शन सिंह बराड़ भी शामिल हुए। यह मीटिंग घनौर से विधायक मदन लाल जलालपुर के घर में गांव जलालपुर में हुई थी। इसके बाद सिद्धू पटियाला लौट आए थे और बाद में खन्ना पहुंच गए।

बाढ़ से मचा हाहाकार, देखें Live 

https://youtu.be/1y2IdclRUws




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar