JDA के अफसरों का बड़ा खुलासा: जालंधर में मंत्री कटवा रहे हैं अवैध कालोनी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 19 Jul 2021

 

JDA के अफसरों का बड़ा खुलासा: जालंधर में मंत्री कटवा रहे हैं अवैध कालोनी, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी (JDA) के एक अफसर ने अवैध कालोनियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अफसर ने नाम न छापने की शर्त बताया है कि जालंधर में एक मंत्री ही अवैध कालोनियां कटवा रहे हैं। इन अवैध कालोनियों में सीधे तौर पर मंत्री का हिस्सा होता है। कई बार अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की गई तो, कालोनाइजरों ने मंत्री आफिस से फोन करवा दिया।

उक्त अफसर ने जालंधर के गांव में काटी गई अवैध कालोनी को लेकर खुलासा किया है। अफसर के मुताबिक गांव में काटी गई अवैध कालोनी में मंत्री का हिस्सा है। जिससे कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालांकि सच तो यह है कि उक्त अवैध कालोनी से जेडीए के कुछ अफसरों ने लाखों रुपए खाए हैं, जिससे कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गांव के पास काटी जा रही अवैध कालोनी के संबंध में जब जेडीए में पता किया गया तो वहां कोई भी फीस जमा नहीं थी। जेडीए के बाबुओं ने बताया कि इस नाम से कोई कालोनी उनके रिकार्ड में नहीं है। इस कालोनी का न तो कोई प्लान मंजूर है और न ही किसी तरह से कोईइ CLU की फाइल उनके आफिस में जमा करवाई गई है। बावजूद इसके उक्त अवैध कालोनी में कामर्शियल और रेजीडेंशियल प्लाट काट कर महंगे दाम पर बेचे जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *