Big News: नवजोत सिद्धू को लगा पहला झटका, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने दिया इस्तीफा

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 157 शब्द|📅 19 Jul 2021

congress

डेली संवाद, भुलत्थ
नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस की कमान संभालते ही पार्टी को पहला झटका लगा है। भुलत्थ हल्के से कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह राणा आज अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। राणा ने 2017 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और आप के उम्मीदवार सुखपाल खैहरा के हाथों मात खा गए थे।

सुखपाल खैरा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद रणजीत सिंह राणा ने पार्टी को छोड़ने का कदम उठाया है। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा की अगुवाई में राणा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

राणा ने कहा कि कांग्रेस में कलह चल रही है। किसी भी नेता की कोई सुनवाई नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेसी नेता कुर्सी की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप पंजाबी खुशहाली की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोग समझदार हैं और वे सब समझते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *