जालंधर में बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, हालात नाजुक, इलाके में सनसनी

Daily Samvad
2 Min Read

shoot out

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक व्यापारी को गोली मार दी गई है। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इलाके में गोली चलने से सनसनी फैल गई है। गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है।

जालंधर के सोडल रोड पर एक किरयाना दूकान मालिक को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

सोढल मंदिर नजदीक एक करियाना स्टोर मालिक पर संदिग्ध हालातों में गोली चल गई। गोली नुमा चीज़ लगने पर करियाना स्टोर मालिक सचिन जैन घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

गोली लगते ही भगा सचिन

आसपास के लोगो की माने तो उन्होंने गोली चलाते किसी को नही देखा लेकिन पटाखे की आवाज सुन कर जब वह बाहर आये तो सचिन बचाओ बचाओ बोल कर भाग रहा था।

मौके से अभी तक कोई गोली का खोल भी नहीं मिला है। गोली किन हालातों में चली इसके बारे कुछ पता नही लग सका है। पुलिस अभी मौके पर नहीं पहुंच पाई है। जैन करियाना स्टोर के मालिक 30 वर्षीय सचिन जैन तेल वाली गली के रहने वाले है जो शादी शुदा है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *