डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब में 26 जुलाई से स्कूल खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश में कुछ शर्तों को जोड़ा गया है। आदेश के मुताबिक अब 26 जुलाई से स्कूल खुल जाएंगे।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान ये फैसला लिया। जिससे 26 जुलाई से स्कूल खोलने के आदेश जारी किए है। इसके लिए कुछ शर्तें लगाई हैं जिसमे 10वीं से 12वीं कक्षा तक खोले जाएंगे जिसके लिए स्टाफ को वैक्सीन की कम से कम 1 डोज़ लगी होनी अनिवार्य है।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों की कंसेंट भी अनिवार्य होगी। वही 2 अगस्त तक स्थिति ठीक रही तो बाकी कक्षाओं को खोलने के भी आदेश दिए जाएंगे। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद थे।
छा गए गुरु: जालंधर में NAVJOT SIDHU का बारिश के बीच जोरदार स्वागत
https://www.youtube.com/watch?v=YnJ2bCTu2B4&t=46s