जालंधर: बदमाशों की गोली के शिकार हुए व्यापारी की मौत, शहर में हत्याएं जारी, क्या पुलिस कमिश्नर लेंगे जिम्मेदारी?

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 20 Jul 2021

जालंधर: बदमाशों की गोली के शिकार हुए व्यापारी की मौत, शहर में हत्याएं जारी, क्या पुलिस कमिश्नर लेंगे जिम्मेदारी?

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में सोमवार देर शाम बदमाशों की गोली के शिकार हुए व्यापारी की मौत हो गई। बाइक सवार बदमाश कल देर शाम उन्हें लूटने की नीयत से गोली मार दी थी। बदमाश जब उन्हें लूट रहे थे, तो उन्होंने विरोध किया और बदमाशों की गोली के शिकार हो गए। जालंधर में ये कोई इकलौती हत्या नहीं है, बल्कि लगातार हत्याएं, लूट और गुंडागर्दी बढ़ी है, क्या पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भल्लर इसकी जिम्मेदारी लेंगे?

आपको बता दें कि जालंधर के पुलिस थाना -8 के अंतर्गत पड़ते सोढल के पास स्थित जैन संस एंड करियाना स्टोर के मालिक सचिन जैन को कल देर शाम बदमाशों ने लूटने की कोशिश की, विरोध करने पर बदमाशों ने जैन को गोली मार दी, जिसकी आज मौत हो गई है। सचिन को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां दाखिल नहीं किया गया था। बाद में सचिन को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जालंधर में लगातार हत्याएं और लूट हो रही हैं। बावजूद इसके पुलिस हत्यारों का ट्रेस नहीं कर पा रही है। कांग्रेस नेता सुखमीत डिप्टी की हत्या हो या फिर हाल के दिनों में नहर किनारे मिली लड़कियों के शव। किसी भी हत्यारे तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। जिससे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और उनकी टीम पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *