नवजोत सिंह सिद्धू से टकसाली कांग्रेसियों को है बहुत उम्मीद: खैहरा

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सैक्रेटरी गीत रतन खैहरा ने कहा कि सिद्धू की प्रधानगी टकसाली कांग्रेसियों में नई उम्मीद जगी है उनके आने से राजशाही का दौर खत्म होगा।

गीत रतन खैहरा कहा कि पंजाब के हालात इस समय खराब है। सिद्धू को हर कांग्रेसी वर्कर को साथ लेकर चलना होगा। जिससे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल हो सके।

खैहरा ने कहा कि सिद्धू को जमीनी स्तर से जुड़े हुए, ब्लॉक, वार्ड और जिला स्तर कांग्रेस को बनता हुआ मान सम्मान दें, अनदेखी का शिकार हुए कांग्रेसी वर्करों को उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में उन्हें बनता हुआ सम्मान दिया जाएगा।

सिद्धू के प्रधान बनने पर पंजाब में खुशी का माहौल है, अकाली दल बसपा और आम आदमी पार्टी में अन्य पार्टियों में सिद्धू प्रधान बनने भय उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव सिद्धू के आने से जीत निश्चित हो गई है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *