अमृतसर में पक रही है सियासत की खिचड़ी, नवजोत सिंह सिद्धू के घर जुटे कांग्रेस के 62 MLA, संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 421 शब्द|📅 21 Jul 2021

अमृतसर में पक रही है सियासत की खिचड़ी, नवजोत सिंह सिद्धू के घर जुटे कांग्रेस के 62 MLA, संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के नए चीफ बने नवजोत सिंह सिद्धू ने कमान संभालते ही अपना सियासी दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के दो दिन बाद ही सिद्धू के घर पार्टी विधायकों का जमावड़ा दिखा। नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को अमृतसर में अपने आवास पर लगभग 62 पार्टी विधायकों के साथ नाश्ते पर बैठक की।

नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यालय ने दावा किया कि सुबह के नाश्ते पर बैठक के लिए सिद्धू के घर कांग्रेस के 62 विधायक शामिल हुए। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू को रविवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एक दिन बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले पार्टी नेताओं से मुलाकात की और तब से ही वह लगातार नेताओं से मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैप्टन अब तक सिद्धू से नाराज हैं और उनकी शर्त है कि जब तक सिद्धू उनसे माफी नहीं मांग लेते तब तक वह उनसे नहीं मिलेंगे।

सीएम ने कई मुद्दों का समाधान नहीं किया

इधर, कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को (सीएम से) माफी क्यों मांगनी चाहिए? यह कोई सार्वजनिक मुद्दा नहीं है। सीएम ने कई मुद्दों का समाधान नहीं किया है। ऐसे में उन्हें जनता से माफी भी मांगनी चाहिए। बता दें कि करीब दो महीने की सियासी उठा पटक के बाद आलाकमान सिद्धू और कैप्टन के बीच चल रही तनातनी को खत्म करने का रास्ता निकाला है। मगर अब भी बात बनती नहीं दिख रही है।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। सोनिया गांधी ने जिन चार नेताओं का पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, उनमें संगत सिंह गिलाजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है।

पंजाब का विवाद थमता नहीं दिख रहा है

फिलहाल, पंजाब का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने दो दिन बीत गए हैं, पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से कोई बातचीत नहीं हुई है। दोनों नेताओं के बीच इस टकराव ने पार्टी नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। उनका मानना है कि दोनों के बीच तालमेल का अभाव रहा तो चुनाव में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू के बीच तालमेल जरूरी है। पर अभी तक दोनों गुट एक दूसरे से माफी मंगवाने की मांग पर अड़े हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *