पोर्न मूवी मामले में कुंद्रा के ऑफिस पर रेड, कई कंप्यूटर सीज, 1 दिन में कमाते थे 10 लाख रुपए

Daily Samvad
3 Min Read

raj kundra

मुंबई। पोर्न मूवी केस में मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की है। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया गया है। माना जा रहा है कि यहीं से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड किया जाता था।

इसके अलावा कुछ अन्य कागजात को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने कुंद्रा का एक आई फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हो सकती है

मुंबई पुलिस जल्द ही इस मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। कुंद्रा, 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं। इसके अलावा उनके बहनोई प्रदीप बक्शी के खिलाफ भी ‘लुकआउट’ नोटिस जारी हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बक्षी इस मामले में सहभियुक्त हैं। बक्शी ‘हॉटशॉट’ का निर्माण करने वाली केनरीन कंपनी के को-ओनर हैं।

पोर्न ऐप मैनेज करने हर महीने 3-4 लाख रुपए चार्ज करती थी जांच में सामने आया है कि कुंद्रा ने हॉटशॉट ऐप को मेंटन करने के लिए प्रतिकेश और ईश्वर नाम के दो कर्मचारियों को विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पेरोल पर पर रखा था। केनरीन कंपनी के ‘हॉटशॉट’ एप को मैनेज और मेंटेन करने के लिए ‘विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ यानी राज की कंपनी को हर महीने 3-4 लाख रुपए चार्ज करती थी।

एक दिन में 10 लाख से ज्यादा कमाते थे कुंद्रा

पोर्न फिल्म रैकेट में गिरफ्तार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति की गिरफ्तारी के बाद एक और नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा को एक दिन में कई बार 10 लाख से ज्यादा की कमाई हुई है। पोर्न फिल्म बनाने और ऑनलाइन ऐप के जरिए पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार कुंद्रा फिलहाल 23 जुलाई तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में हैं। उनकी बैंक खाते की कुछ डिटेल सार्वजनिक हुई हैं, जिसके एनालिसिस से यह पता चला है कि कुंद्रा की कंपनी को एक दिन में 50 हजार से 10 लाख रुपए तक एक दिन में कमाई होती थी।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *