Big News: पुलिस अफसर के घर छापेमारी, सोने का टॉयलेट और झूमर देख सन्न रह गए अधिकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 22 Jul 2021

Big News: पुलिस अफसर के घर छापेमारी, सोने का टॉयलेट और झूमर देख सन्न रह गए अधिकारी

स्टावरोपोल। रूसी पुलिस के एक अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है. रूस के स्टावरोपोल क्षेत्र के पुलिस कर्नल एलेक्सी सफोनोव (Alexey Safonov) पर उनके 35 अफसरों के साथ माफिया गिरोह चलाने का आरोप है और रिश्वत (Bribe) लेने के संदेह में गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

रूस की जांच समिति ने दक्षिणी क्षेत्र स्टावरोपोल में पुलिस कर्नल एलेक्सी सफोनोव के साथ छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इस बीच रूसी अधिकारी के आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं और पूरे घर में गोल्ड लगा दिख रहा है। भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किए गए रूसी पुलिस कर्नल एलेक्सी सफोनोव (Alexey Safonov) के घर में बने शौचालय को भव्य तरीके से सजाया गया है और टॉयलेट सीट को सोने (Solid Gold Toilet) से बनाया गया है।

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, 45 वर्षीय एलेक्सी सफोनोव (Alexey Safonov) ने कथित तौर पर मोटर चालकों से जबरन वसूली की और रिश्वत ली. सफोनोव ने एक आपराधिक गिरोह का नेतृत्व किया था, जिसने रिश्वत के बदले अनाज कार्गो ट्रांसपोर्टरों को परमिट जारी किया था. सफोनोव ने बाथरूम को बनाने में मोटा पैसा खर्च किया है और यहां बारोक दर्पण, एक डबल-एंडेड बाथ इक्विपमेंट और बाथरूम झूमर समेत कई चीजें लगाई गई हैं।

भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ताओं ने एलेक्सी सफोनोव (Alexey Safonov) के घर की तस्वीरें जारी की है. सफोनोव के लग्जरी बेडरूम में गिल्ट वॉलपेपर, भारी पर्दे और एक शानदार बेड है. एलेक्सी सफोनोव (Alexey Safonov) के बाथरूम और बेडरूम के अलावा किचन में भी गोल्ड की कलाकारी है. किचन में संगमरमर के फर्श के साथ एक झूमर और सोने से बने पैटर्न वाली अलमारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *