डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में देर शाम पुलिस और विजीलैंस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह छापा आरटीओ आफिस में पड़ा है, जहां देर शाम कई एजेंट काम कर रहे थे। यहां आरटीओ आफिस और ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेक पर विजीलैंस ने छापा मारा है। छापेमारी के दौरान विजीलैंस की टीम ने 4 एजैंटों को काबू किया है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्थिति आरटीओ आफिस में विजीलैंस की रेड पड़ी है। यहां आफिस में काम कर रहे 4 एजैंट को दबोचा गया गया। वहीं, बस स्टैंड के पास स्थित ड्राइविंग ट्रेक पर भी विजीलैंस ने छापा मारा है।
सूत्र बता रहे हैं कि आरटीओ आफिस में एजेंट सक्रिय हैं। लोगों को परेशान किया जा रहा है। एजैंट बिना पैसे के काम नहीं करते हैं। आज विजीलेंस की टीम सुबह से यहां नजरे गड़ाए हुई थी। देर शाम काम करते एजैंटों को काबू किया गया है।