Big News: नवजोत सिद्धू की ताजपोशी से पहले बड़ा हादसा, 5 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Daily Samvad
1 Min Read

accident

डेली संवाद, मोगा
कांग्रेस के नवनियुक्ति प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की चंडीगढ़ में ताजपोशी से पहले आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, चंडीगढ़ में सिद्धू की ताजपोशी कार्यक्रम जारी है।

मोगा में जालंधर-बरनाला रोड स्थित लोहारा चौक में 2 बसों की आपस में भयानक टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हुई है और करीब 20 से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के लिए जा रही बस पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की बस से टकरा गई। इस भयानक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं, चश्मदीदों के मुताबिक, रैली में जा रही बस तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रही थी और उसी समय यह हादसा हो गया।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *