चर्चा आम है: प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस के होंगे 4 प्रधान? सिद्धू अपना सकते हैं सोनिया गांधी का फार्मूला, कांग्रेसी बोले- सिख, हिन्दू, दलित और मुस्लिम सभी बने प्रधान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 24 Jul 2021

congress

डेली संवाद, चंडीगढ़
कांग्रेस में कलह खत्म नहीं हो रही है। पंजाब कांग्रेस की कलह को खत्म करने के लिए सोनिया गांधी ने भले ही नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तीन और प्रधान लगा दिए हैं, लेकिन निचले स्तर पर वर्करों में साफ नाराजगी देखी जा रही है। खासकर जिला स्तर पर संगठन में बदलाव के कयास के साथ क्लेश बढ़ रहा है। जिससे अब चर्चा यह है कि क्या सिद्धू इस क्लेश को खत्म करने के लिए हर जिले में सोनिया गांधी का फार्मूला अपनाएंगे, जिससे में उन्होंने सिद्धू के साथ तीन और प्रधान लगाए हैं।

कांग्रेस से जुड़े सूत्र कहते हैं कि कांग्रेस में क्लेश खत्म नहीं हो रहा है। खासकर अब जिला स्तर पर कमेटी में क्लेश बढ़ रहा है। जिला स्तर पर पदाधिकारियों ने कहना शुरू कर दिया है कि जब प्रदेश स्तर पर नवजोत सिद्धू और तीन अन्य यानि चार प्रधान बनाए जा सकते हैं, तो जिला स्तर पर चार प्रधान क्यों नहीं नियुक्त किए जा सकते हैं।

सिद्धू को प्रधान और तीन नेताओं को कार्यकारी प्रधान लगाया

प्रदेश स्तर पर सोनिया गांधी ने नवजोत सिद्धू को प्रधान और तीन नेताओं को कार्यकारी प्रधान लगाया है, इसी फार्मूले को जिला स्तर पर भी लागू किया जा सकता है। जिले में भी चार वरिष्ठ नेताओं को एडजस्ट किया जा सकता है। जिससे जिला स्तर पर चल रहे क्लेश को कम किया जा सकता है।

आपको बता दें कि जिला स्तर पर प्रधानगी को लेकर मारामारी है। हर विधायक चाहता है कि उसका चहेता प्रधान की कुर्सी पर बैठे। जिससे जिला स्तर पर कांग्रेस कई खेमे में बंटी हुई है। इस क्लेश को दूर करने के लिए चार प्रधान वाला फार्मूला जिला स्तर पर भी लागू होना चाहिए, ऐसा कांग्रेस के नेताओं की मांग है। साथ ही यह भी मांग है कि चारों प्रधान में सिख, हिन्दू, दलित और मुस्लिम चेहरा भी हो। जिससे सभी समुदायों में सामंजस्य बनाया जा सके।

Navjot Sidhu गुरु ने झुककर किया सजदा, कैप्टन ने जोड़े हाथ, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *