प्रेम प्रसंग में लड़के की पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा, जमकर बवाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 530 शब्द|📅 25 Jul 2021

प्रेम प्रसंग में लड़के की पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा, जमकर बवाल

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग में एक प्रेमी युवक की निर्मम हत्या (Muzaffarpur Brutal Murder) करने का मामला सामने आया है. युवक की लाठी डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई, साथ ही प्राईवेट पार्ट (Private Part) भी काट लिया गया. घटना जिले के कांटी थाना इलाके के रेपुरा रामपुरसाह और सोनवर्षा गांव की है. हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गये. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के दरवाजे पर मृतक का दाह संस्कार कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी छानबीन में जुट गयी है. जबकि इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

जानकारी के मुताबिक रेपुरा निवासी मनीष कुमार के बेटे सौरभ का सोनवर्षा गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था. यह संबंध युवती के घर वालों को स्वीकार नहींं था. कुछ महीने पहले भी युवती के परिजनों ने सौरभ की पिटाई की थी और पंचायती भी हुई थी. इस वजह से सौरभ के पिता ने उसे बाहर भेज दिया था, लेकिन इसके बाद बहन की शादी में सौरभ गांव आया था. शुक्रवार की शाम को सौरभ अचानक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया. इस बात पर युवती के परिजन आग बबूला हो गये. युवती के परिजनों नें लाठी डंडा और रॉड से सौरभ की जमकर पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद आरोपियों ने सौरभ का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां इलाजे के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मृतक का शव घर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया

मृतक के पिता और चाचा ने बताया कि सोची समझी साजिश के तहत सौरभ को बुलाया गया और हत्या कर दी गयी. उनके मुताबिक बेटे की हत्या के बाद आरोपियों ने पिता मनीष कुमार को अपने घर बुलाया और हथियार के बल पर सादे कागज पर लिखवा लिया कि बेटे ने गलती की तो पिटाई की गयी है और उसे जिन्दा हालत में अस्पताल ले जा रहे हैं. उनके मुताबिक युवती के चाचा प्रशान्त कुमार ने सौरभ की हत्या की है. शनिवार को सौरभ की मौत के बाद तूफान सा उठ गया. परिजनों नें कांटी थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस नें मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है. घटना के बाद आरोपी पूरा परिवार घर बंद करके फरार है.

बीच भीड़ ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया लेकिन वहां तैनात पुलिस ने भीड़ को रोक दिया. अंत में आक्रोशित ग्रामीणों नें आरोपितों के दरबाजे पर ही मृतक का दाह संस्कार कर दिया. इलाके में इस हत्या को लेकर भारी तनाव व्याप्त है. इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. कांटी समेत आस पास के करजा, पानापुर ओपी, ब्रम्हपुरा और सदर थाने को अलर्ट कर दिया गया है. सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तथ्य सामने आएंगे. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

पूर्व मंत्री के दफ्तर में चली गोली, एक घायल, देखें Video

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *