Big Breaking: पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार PK और उनकी टीम को पुलिस ने किया नजरबंद, सियासत गरमाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 27 Jul 2021

prashant kishore

त्रिपुरा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम के लगभग 23 सदस्यों को त्रिपुरा में पुलिस ने होटल में नजरबंद कर दिया। त्रिपुरा पुलिस ने उनको कोरोना की रिपोर्ट के आने तक वहीं ठहरने को कहा है।

खबरों के मुताबिक प्रशांत किशोर अपनी कंपनी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ त्रिपुरा में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आकलन करने पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत किशोर से कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन को लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि ये लोग बाहर के राज्य से आए थे और कोरोना कर्फ्यू के बीच अलग-अलग जगहों पर घूमते दिखाई दिए। जानकारी मिलने पर पूर्वी अगरतला पुलिस सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने इनकी कोरोना जांच कराई और निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आने तक होटल में ठहरने को कहा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि राज्य छोड़ने के लिए हवाईअड्डे जाने के अलावा होटल से बाहर न निकलें। प्रशांत और उनकी टीम के नजरबंद की खबर आते ही टीएमसी ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।

गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत में प्रशांत किशोर ने काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने चुनाव के शुरू में ही भाजपा के हारने की बात कह दी थी। लेकिन इस मुद्दे पर भाजपा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है और बिप्लब कुमार देव यहां के मुख्यमंत्री हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *