कैप्टन पर फिर आक्रामक हुए सिद्धू, कहा – 18 सूत्रीय फार्मूला लागू करना ही होगा, कोताही बरदाश्त नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 29 Jul 2021

कैप्टन पर फिर आक्रामक हुए सिद्धू, कहा - 18 सूत्रीय फार्मूला लागू करना ही होगा, कोताही बरदाश्त नहीं

डेली संवाद, जालंधर
नवजोत सिंह सिद्धू जालंधर में एक बार फिर से अपनी ही सरकार के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आक्रामक दिखे। सिद्धू ने कहा कि पार्टी हाईकमान के 18 सूत्रीय फार्मूले को पंजाब में हर हाल में लागू कराएंगे, इसकी लिस्ट वे मुख्यमंत्री को सौंप चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसियों के दिलों की पहरेदारी करता आया हूं। मैं उनका पहरेदार हूं। पंजाबियों के दिल की आवाज मैं हमेशा से उठाते आया हूं और आगे भी उठाता रहूंगा।

नवजोत सिद्धू ने कहा कि कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पंजाब और पंजाबियों के हितों के कुछ प्रस्ताव रखे हैं। सबसे अहम बिजली को लेकर कंपनियों के साथ बादल सरकार द्वारा किए गए समझौतों के बाद बनाए गए कानून भी शामिल हैं। भाजपा का नाम लिए बिना सिद्धू ने सिर्फ बादल सरकार का हवाला देते हुए बिजली के मामले में बादलों को और विक्रम मजीठिया को कटघरे में खड़ा किया।

सिद्धू ने कहा कि गुरु साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। यह आम लोगों की आवाज है। पंजाब के लोग पूरी दुनिया के लोग यह चाहते हैं कि गुरु साहिब के अंगों की बेअदबी करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले। मामले में जिन लोगों के खिलाफ सबूत हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।

सिद्धू ने बिना किसी का नाम लिए अफसरों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 6 फुट लंबे अधिकारी नशा तस्करों के साथ सोते थे, उनके साथ गहरे रिश्ते थे। हाईकोर्ट में सील बंद लिफाफे में एसटीएफ की तरफ से इस मामले की रिपोर्ट सबमिट की गई है, वे लिफाफे भी खुलने चाहिए।उन्होंने मोगा के पूर्व एसएसपी राजजीत का नाम लिए बिना नशा तस्करी के मामले पर निशाना साधा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *