पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर की गर्लफ्रैंड और लेडी डॉन भी चढ़ी पुलिस के हत्थे, उत्तराखंड में कई महीनों से छिपी थी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर की गर्लफ्रैंड और लेडी डॉन भी चढ़ी पुलिस के हत्थे, उत्तराखंड में कई महीनों से छिपी थी

नई दिल्ली। गैंगस्टर काला जठेड़ी (Kala Jathedi) के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को लेडी डॉन अनुराधा को भी गिरफ्तार (Gangster Anuradha Arrests) करने में कामयाबी मिली है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उसकी करीबी लेडी डॉन अनुराधा को अरेस्ट कर लिया है. लेडी डॉन अनुराधा पर राजस्थान पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा था।

अनुराधा राजस्थान (Rajasthan) की गैंगस्टर है. अनुराधा पर फिरौती, किडनैपिंग और मर्डर की साजिश के कई केस दर्ज हैं. अनुराधा 2 साल की सजा काटने के बाद से फरार थी. अनुराधा राजस्थान के डॉन आनंद पाल सिंह (Gangster Anand Pal Singh) की सहयोगी रही है।

कौन है लेडी डॉन अनुराधा?

अनुराधा उर्फ मैडम मिंज आज से 6 साल पहले तक राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंद पाल के संपर्क में थी. उसके साथ ही आनंद पाल के गैंग को ऑपरेट करती थी. उस वक्त आनंद पाल राजस्थान के एक अन्य गैंगस्टर राजू बसोदी के टारगेट पर था. आंनद पाल के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से अनुराधा राजू बसोदी के निशाने पर थी, जिसके बाद उसने बलबीर बानूड़ा का साथ पकड़ा. लेकिन फिर जब बलबीर बानूड़ा पकड़ा गया तो अनुराधा, लारेंस विश्नोई के संपर्क में आई, जहां से उसे काला जठेड़ी का साथ मिला।

अनुराधा ही वो गैंगस्टर थी, जिसका साथ मिलने के बाद आनंद पाल आर्थिक रूप से मजबूत हुआ था. कहा जाता था कि अनुराधा का दिमाग और आनंद पाल की ताकत के सामने राजस्थान सरकार और पुलिस भी पानी भरती थी।

आनंद पाल के गैंग को ऑपरेट करती थी अनुराधा

अनुराधा पहले राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंद पाल की गर्लफ्रेंड थी. आनंद पाल के एनकाउंटर के दौरान अनुराधा राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गई थी. फरार होने के बाद लारेंस विश्नोई की मदद से अनुराधा की मुलाकात काला जठेड़ी से हुई. पिछले 9 महीनों से दोनों लिव-इन में रह रहे थे।

खास बात ये कि अनुराधा के इशारे पर काला जठेड़ी राजस्थान में जबरन उगाही और कत्ल जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देता था. काला जठेड़ी 2020 में फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद सिर्फ एक बार नेपाल गया था, वह किसी और देश में नहीं गया था. फिलहाल ये अनुराधा के साथ उत्तराखंड में छिपा हुआ था. वहां से जब सहारनपुर आया तो पकड़ा गया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *