डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा ने वेरका मिल्क बूथ का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा ने कहा कि वेरका मिल्क लगातार पंजाब में क्वालिटी प्रोडैक्ट का प्रोडक्शन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम मुख्यालय और कंपनी बाग में आने वाले लोगों के लिए अब बड़ी सुविधा होगी। लोग यहां से वेरका के प्रोडक्ट आसानी से खरीद सकेंगे। इस मौके पर वार्ड-16 के दीनानाथ प्रधान ने कहा कि वेरका मिल्क हमेशा से बढ़िया उत्पाद बनाता आया है।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान बलदेव सिंह देव, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी जसविंदर सिंह बिल्ला, सोमनाथ प्रधान, शांति देवी के साथ नगर निगम के अफसर और अन्य लोग मौजूद थे।








