पत्नी की बेवफाई से आहत ठेकेदार ने उठाया खौफनाक कदम, Love Marriage का दुखद अंत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। पार्किंग ठेकेदार राजा सेखों ने 33 वर्षीय पत्नी नीरू की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बांधकर पंखे से लटका दिया। वह पत्नी की बेवफाई से आहत था। कुछ वर्ष पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि महिला के पिता विक्रम सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि नीरू की पहली शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। उससे उसका एक बेटा है। बाद में उसने राजा सेखों के साथ लव मैरिज कर ली। दूसरी शादी से उसके दो बच्चे हैं। पहली शादी से हुआ बेटा अपने ननिहाल में रहता है। राजा कचहरी परिसर में पार्किंग का ठेकेदार है।

गिरफ्तारी के बाद राजा ने पुलिस को बताया कि एक हफ्ते पहले नीरू घर से 3.75 लाख रुपये लेकर चली गई थी। छानबीन में पता चला कि वह नवांशहर में एक युवक के साथ रह रही है। मंगलवार को वह नीरू के माता-पिता व रिश्तेदारों लेकर नवांशहर गया। नीरू को समझाकर लुधियाना वापस ले आए।

शाम करीब पांच बजे उसने नीरू से बात करने का हवाला देते रिश्तेदारों को बाहर कर कमरे को अंदर से बंद कर लिया। उसने 3.75 लाख रुपये के बारे में पूछा क्योंकि वह पैसा पार्किंग ठेकेदार का था। नीरू ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वह कहने लगी कि उस युवक के बिना वह मर जाएगी। उसका जवाब वह गुस्से में अपना आपा खो बैठा। उसने कहा ‘तू क्या मरेगी, ले मैं ही तुझे मार देता हूं। इतना कहकर गला घोंटकर उसे मार दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *