किसान आंदोलन: 200 से ज्यादा किसानों ने संसद को किया कूच, दिल्ली मेंं भारी पुलिस बल तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्‍ली की सीमाओं पर महीनों से डटे आंदोलनकारी किसान गुरुवार को अपने प्रदर्शन को और धार देने जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। संयुक्‍त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्‍व में किसानों का एक जत्‍था जंतर मंतर की ओर कूच कर चुका है। दिल्‍ली पुलिस ने यहां पर उन्‍हें प्रदर्शन की इजाजत दी है। जंतर मंतर पर ‘किसान संसद’ लगेगी जिसमें भारतीय किसान यून‍ियन के नेता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे।

सिंघु बॉर्डर से 200 किसानों का जत्‍था बसों के जरिए जंतर मंतर पहुंच रहा है। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक प्रदर्शन चलेगा। दिल्‍ली पुलिस ने जंतर मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद पर‍िसर में कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी सांसदों के प्रदर्शन में हिस्‍सा तो लिया मगर ‘किसान संसद’ पर कुछ नहीं बोले। सदन स्‍थगित होने के बाद जब राहुल बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे जब सवाल किया तो वे चुप्‍पी साधे रहे।

कांग्रेस सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्‍व क‍िया। स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव भी आज ‘किसान संसद’ में शामिल हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि रूट में कोई बदलाव नहीं है। पुलिस से बातचीत में जो रूट तय हुआ है, काफिला उसी रास्‍ते पर बढ़ेगा।

इस बीच सिंघु बॉर्डर पर मौजूद किसान नेता मंजीत सिंह राय ने कहा कि ‘पुलिस जानबूझकर यहां घुमा रही है। ये हमारा समय बर्बाद कर रहे हैं। हमारा रूट पहले से तय था। बसों के जरिए सिंघु बॉर्डर से जंतर मंतर जाना था फिर उतरकर पार्लियामेंट जाना था लेकिन कह रहे हैं कि कॉलोनी से जाए।’

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *