जालंधर: पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के दफ्तर में चली गोली, एक घायल, देखें Video

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद,जालंधर
जालंधर में पूर्व मंत्री अवतार हेनरी व विधायक बावा हेनरी के दफ्तर में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। झगड़े के समझौते के दौरान गोली चली है। वहीं घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घायल युवक किशनपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को कोट किशन चंद में दो पक्षों में गाड़ी के शीशे तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसका समझौता आज पूर्व मंत्री अवतार हेनरी व विधायक बावा हेनरी के दफ्तर में हो रहा था। वहीं समझौते के दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी दौरान एक पक्ष से युवक ने पिस्टल निकालकर दूसरे पक्ष के युवक पर गोली चला दी। घायल युवक को जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

पूर्व मंत्री अवतार हैनरी नहीं थे दफ्तर में मौजूद

वहीं इस बारे में पूर्व मंत्री अवतार हेनरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस समय गोली चली उस समय वह अपने घर में थे। दोनों पार्टियों को समझौते के लिए शाम को दफ्तर बुलाया था। मेरे आने से पहले ही इनमें बहस हो गई। जिसमें एक पक्ष ने गोली चला दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व मंत्री के दफ्तर में चली गोली, एक घायल, देखें Video

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *