चार साल में यूपी की चिकित्‍सा सुविधा हुई मजबूत, बनवाए 32 नए मेडिकल कॉलेज

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया अयोध्‍या में मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण। वैश्विक मानचित्र पर होगी अयोध्‍या की अलग पहचान। मुख्‍यमंत्री ने कहा उपचार के साथ जागरूकता जरूरी

डेली संवाद, लखनऊ
अयोध्‍या में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में हमने 32 मेडिकल कॉलेज या तो बना लिए या बना रहे हैं। कई कॉलेजों में शैक्षिक सत्र प्रारम्भ हो गए हैं , अब वहां पीजी के लिए भी आवेदन करवाने की तैयारी है। सीएम ने कहा कि इस सत्र में 14 नए मेडिकल कॉलेज भारत सरकार के सहयोग स्‍वीकृत करा रहे हैं। 69 सालों में प्रदेश में जहां 12 मेडिकल कॉलेज थे। वहीं, चार साल में 32 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण करवाया गया। आने वाले समय में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज के लिए यूपी का नाम लिया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अयोध्‍या में 200 बेडों का एक अस्‍पताल का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। अयोध्या मेडिकल कॉलेज में सारे कार्य बेहतर तरीके से हो रहे हैं। आने वाले समय मे अयोध्या वासियों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास सरकार कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि अयोध्या एक वैश्विक मानचित्र पर स्थान बनाने जा रहा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हमारे वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स ,जनप्रतिनिधियों ने अच्छा कार्य किया है। किसी भी बीमारी के उपचार के साथ जागरूकता भी बहुत जरूरी है।

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर भारत से बहुत अच्छा

उन्‍होंने कहा केवल हम उपचार पर ही फोकस करते तो हमारे परिणाम यूरोप और अमेरिका के जैसे ही आते। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। अमेरिका या यूरोप का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर भारत से बहुत अच्छा है, लेकिन जागरूकता की बजाय उन्होंने उपचार पर ज्यादा फोकस किया, जिससे वे फेल हो गए।

भारत की तुलना में अमेरिका की आबादी एक चौथाई है। अमेरिका का हेल्‍थ इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भारत से कई गुना बेहतर होने के बावजूद भारत से डेढ़ गुना अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं। ये दिखाता है कि केवल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से ही हम लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते, बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता एक बहुत बड़ा अभियान बन सकता है।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1419259347184488454

मेडिकल कॉलेज हेल्‍थ जागरूकता का भी केन्‍द्र बनें

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि विशेषज्ञों ने थर्ड वेव की आशंका व्‍यक्‍त की है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्‍होंने कहा कि कोरोना महामारी ने बहुत कुछ सीखाया है। उसमें बीमारी से बचाव ही सबसे उत्‍तम उपाय साबित हुआ है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मेडिकल एजुकेशन स्वास्थ्य सुविधा का ही केंद्र नही होता बल्कि उसे हेल्थ अवेयरनेस का भी एक केंद्र बिंदु बनना चाहिए। क्योंकि उपचार से महत्वपूर्ण बचाव है जो एक बड़ी मानव ताकत को बीमारी की चपेट में आने से बचा सकता है।

इंसेफेलाइटिस पर पाया काबू

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यहां जो मेडिकल छात्र या सदस्‍य बैठे हैं,वो जानते होंगे कि 1977 में इंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) नाम की एक बीमारी आई थी। उस बीमारी से 1977 से 2017 तक हर वर्ष 2 हजार तक मौतें होती थीं। इस बीमारी में 1 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चे चपेट में आते थे। 1977 से 1998 तक तो किसी भी सरकार ने इसका संज्ञान भी नही लिया। 1998 में मैं जब सांसद बना तो इस मुद्दे को मैंने संसद में उठाया आज हमने इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। इसमें उपचार और जागरूकता दोनों ही सहायक साबित हुए।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जय गुरुदेव संस्था पंजाब की तरफ से अटूट लंगर, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *