मेयर ‘साहब’ ये क्या हो रहा है! रतन फर्नीचर के अवैध निर्माण को पहले सील किया, अब रातोंरात बन गया कामर्शियल माल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के हाउस की बैठक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरे मेयर जगदीश राजा के घर के पास ही भ्रष्टाचार चल रहा है। मेयर जगदीश राजा के घर चंद कदम दूर पुरानी जेल के पास लाखों रुपए का करप्शन हो रहा है। जिस रतन फर्नीचर की कामर्शियल बिल्डिंग को नाजायज बताकर बिल्डिंग ब्रांच ने कुछ महीने सील की थी, वहां अब तीन मंजिला शापिंग माल्स तैयार हो रहा है। सबसे बड़ी हैरानी वाली बात तो यह है कि यहां कामर्शियल नक्शा पास ही नहीं हो सकता।

नगर निगम हाउस की मंगलवार को हुई बैठक में सड़क निर्माण, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में घोटाला, विज्ञापन ब्रांच में घोटाला और बिल्डिंग ब्रांच में करप्शन का मुद्दा छाया रहा। यहां तक कि विपक्षी भाजपा पार्षदों ने तो करप्शन के मुद्दे पर मेयर जगदीश राजा से इस्तीफा मांगने के साथ सदन से वर्कआउट भी कर दिया, लेकिन मेयर और उनके अफसरों पर कोई शिकन तक नहीं आया।

मेयर जगदीश राजा का घर शक्तिनगर में है। यहां से चंद कदम दूर पुरानी जेल है। यहां तीन मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसकी कुछ लोगों ने शिकायत भी की थी, जिससे बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने इसे सील कर दिया। लेकिन यहां सील इमारत के अंदर अंदर ही काम चला और अब ये दो मंजिला कामर्शियल माल बनने को है, इस पर तीसरी मंजिल का काम शुरू किया जाएगा।

सामने रतन फर्नीचर का बोर्ड, अंदर कंस्ट्रक्शन

रतन फर्नीचन के मालिक इतने शातिर हैं कि उन्होंने अवैध निर्माण को छुपाने के लिए सामने बड़ा बड़ा रतन फर्नीचर का बोर्ड लगा दिया है, और अंदर अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन चल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इलाके के इंस्पैक्टर से लेकर बड़े अफसरों को यह पता है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

दोमोरिया पुल के आगे भी तीन मंजिला अवैध निर्माण

मेयर के घर के पास अवैध रूप से बन रही इमारत के अलावा नार्थ हलके के विधायक बावा हैनरी के दफ्तर से थोड़ी देर आगे दोमोरिया पुल के पास किशनपुरा रोड पर अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल निर्माण जारी है। इसकी शिकायत पीछे पड़ते मोहल्ले के लोगों ने की थी, लेकिन इंस्पैक्टर ने मौका जांच कर रिपोर्ट पी गया। यहां भी अवैध निर्माण जारी है।

Navjot Sidhu गुरु ने झुककर किया सजदा, कैप्टन ने जोड़े हाथ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *