DIPS में फेस पेंटिंग बनाकर नन्हे-मुन्ने छात्रों ने राष्ट्रीय पशु बाघ को बचाने का दिया संदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स चेन के सभी स्कूलो में विश्व बाघ दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने टाइगर के फेस मास्क पहन कर, फेस पेंटिंग बनाकर तो कुछ बच्चों ने ड्राइंग, कलरिंग करते सेव टाइगर का संदेश दिया। बच्चों ने टाइगर के बारे में अपने सहपाठियों को जानकारी देते हुए बताया कि बाघ का वैज्ञानिक नाम पैंथरा इग्रिस है और दुनिया के 70 फीसदी बाघ भारत में पाए जाते है।

टीचर्स ने बच्चों को बताया कि 20 वीं सदी की शुरूआत के बाद वैश्विक स्तर पर 95 फीसदी से अधिक बाघ की आबादी कम हो गई है। जिसका मुख्य कारण जंगलों का खत्म होना और जलवायु परिवर्तन है। इसके अतिरिक्त टाइगर के चमड़े, हड़ियों और शरीर के अन्य भागों के लिए अवैध शिकार किया जाता है जिस कारण इनकी आबादी कम होती जा रही है। उन्होंने बताया कि बाघ प्राकृति को संतुलित बनाए रखने में बहुत ही मददगार होत है।

प्रिंसिपल्स ने कहा कि दुनिया भर में बाघ की एक नहीं बल्कि कई तरह की प्रजातियां पाई जाती है। टाइगर हमारे देश का राष्ट्रीय पशु है पर बड़े दुख की बात है कि ये समय के साथ विलुप्त होते जा रहे है। इसलिए आज हमें 29 जुलाई को अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस मताया जाता है ताकि लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा सके।

Captain पर हुए आक्रामक हुए Navjot Sidhu, कही बड़ी बात

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *