वित्तमंत्री के ‘सारथी’ बने MLA सुशील रिंकू, जालंधर पहुंचे मनप्रीत बादल ने रिंकू को लगाया गले, कहा – वेस्ट हलके के लिए कैप्टन साहब ने खजाना खोल रखा है, पैसे की कमी नहीं आने देंगे, बस्तियात हलके के लोगों का सदियों पुराना सपना रिंकू ने किया साकार

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
दोआबा के दिग्गज दलित नेता और कांग्रेस पार्टी के जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू ने बस्तियात इलाके के लोगों का सदियों पुराना सपना साकार कर दिखाया। जिन लोगों को आपरेशन या अन्य सुविधा के लिए सिविल अस्पताल समेत निजी अस्पताल जाना पड़ता था, उनके लिए अब अपने इलाके में खुले अस्पताल में ही सभी तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी।

अस्पताल के उद्घाटन मौके पर पहुंचे सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने विधायक सुशील रिंकू की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेस्ट हलके के लिए खजाने की कोई कमी नहीं है। सुशील रिंकू के लिए कैप्टन साहब का खजाना खुला है।

जालंधर के निवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन

विधायक सुशील रिंकू ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन समूचे जालंधर के निवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि बस्तियात के इस अस्पताल का आपरेशन थिएटर जरूरतमंद लोगों को सभी तरह की स्वास्थय सुविधाएं देने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जिन सुविधाओं को लेकर माताओं, बहनों और बुर्जुगों को कई किमी जाना पड़ता था, उन्हें अब ये सभी सुविधा उनके घर के पास मिलेगी।

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार ने गंभीर प्रयास करके राज्य को आर्थिक तौर पर संपन्न बनाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 22 सालों में यह पहली बार है कि पंजाब में पंजाब का पूंजीगत खर्चा हरियाणा से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 8000 करो़ड के मुकाबले पंजाब का इस साल का सालाना खर्चा 14000 करोड़ है।

 

सुशील रिंकू जालंधर के लोगों की लगातार सेवा कर रहे हैं

मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि विधायक सुशील रिंकू जालंधर के लोगों की लगातार सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टनव अमरिंदर सिंह ने सरकारी खजाना विधायक सुशील रिंकू के लिए खोल रखा है। वेस्ट हलके के विकास और अऩ्य कार्यों के लिए कभी भी पैसे की कमी नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने अस्पताल को 50 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया।

विधायक सुशील रिंकू ने वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका हलका कई साल से पिछ़ड़ा था, हलके में कोई सुविधाएं नहीं थी। हमने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत सिंह बादल से मिलकर वेस्ट हलके के विकास के लिए फंड मांगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत सिंह बादल ने वेस्ट हलके के विकास के लिए खजाना खोला है। अब आप लोगों के घर में सभी सुविधाएं मिलेगी। इस मौके पर पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह, कौंसलर राजीव ओंकार टिक्का, दिनेश शर्मा, यूएस घई, सुशील नागपाल, ब्रजेश सिंगल, अश्वनी जारंगल आदि मौजूद थे।

खजाना मंत्री के सारथी बने सुशील रिंकू

प्रदेश के खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जब जालंधर पहुंचे, तो विधायक सुशील रिंकू ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठने का आमंत्रण दिया। मनप्रीत बादल रिंकू के साथ गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी खुद विधायक सुशील रिंकू चला रहे थे। सुशील रिंकू ने गाड़ी ड्राइव कर मनप्रीत बादल को आयोजन स्थल तक लाए। इस दौरान मनप्रीत बादल गाड़ी से उतरे तो विधायक रिंकू को गले लगा लिया। मनप्रीत ने रिंकू की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनके हलके में विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देंगे।

Manpreet Badal के ‘सारथी’ बने MLA Sushil Rinku। मनप्रीत बादल ने रिंकू को लगाया गले, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *