भगवा झंडा फहराने पर भाजपा नेता गिरफ्तार, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा – कांग्रेस को भगवा रंग से चिढ़ क्यों है

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भगवा झंडा फहराने पर भाजपा नेता गिरफ्तार, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा - कांग्रेस को भगवा रंग से चिढ़ क्यों है

आमागढ़। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ लाल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. किरोड़ लाल मीणा पर आरोप है कि पुलिस के मना करने के बावजूद उन्होंने अपने समर्थकों संग ऐतिहासिक आमागढ़ किले पर झंडा फहराया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने भगवा झंडा फहराने की आशंका व्यक्त की थी, जिसके बाद पुलिस भी मुस्तैद थी।

दरअसल, सासंद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मीणा समाज का आमागढ़ किले पर झंड़ा फहराने के बाद ट्वीट कर उसका वीडियो शेयर किया है। ट्वीट के उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है-‘मुझे आमागढ़ फोर्ट गिरफ्तार कर लिया गया है।’ बताया जा रहा है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल को गिरफ्तार कर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें सांसद के साथ उनके कई समर्थक भी दिख रहे हैं। आज ही सुबह रविवार को उन्होंने जंगल के रास्ते पहाड़ी पर चढ़कर किले पर मीन समाज की ध्वजा को फहराया। सूचना मिलने पर फिर पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया।

मीणा समुदाय का झंडा फहराया

उनके समर्थकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, ‘मैंने और मेरे समर्थकों ने मीणा समुदाय का झंडा फहराया है।’ मीणा और उनके समर्थकों ने इस घटना के काफी वीडियो और फोटोज कैमरे में कैद किए और फिर बाद में मीणा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट और रीट्वीट भी किए गए। बता दें कि आमागढ़ किला जयपुर में स्थित है।

हालांकि, सांसद मीणा की गिरफ्तारी पर राजस्थान की पू्र्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया आई है। वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत सरकार को घेरा है और रिहाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया,’आमागढ़ क़िले के मामले में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही कोंग्रेस को करारा जवाब देने वाले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी की गिरफ़्तारी निंदनीय है। डॉ.मीणा को तुरंत रिहा किया जाए’।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *