वेब सीरीज के नाम पर मॉडल का बनाया न्यूड वीडियो, मशहूर एक्ट्रेस और कैमरामैन गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वेब सीरीज के नाम पर मॉडल का बनाया न्यूड वीडियो, मशहूर एक्ट्रेस और कैमरामैन गिरफ्तार

कोलकाता। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने पोर्न फिल्म (Adult Movie) बनाने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद अब कोलकाता (Kolkata) में भी पोर्न रैकेट (Porn Racket) का खुलासा हुआ है। दो युवती का फोटोशूट के नाम पर न्यूड वीडियो (Nude Video)  बनाकर उसे पोर्न साइट पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने अभिनेत्री नंदिता दत्ता (Nandita Dutta) और उसके फोटोग्राफर मैनाक घोष को गिरफ्तार किया है।

वेब सीरीज के नाम पर मॉडल का बनाया न्यूड वीडियो, मशहूर एक्ट्रेस और कैमरामैन गिरफ्तार

अभिनेत्री नंदिता दत्ता और फोटोग्राफर मैनाक घोष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बालीगंज स्थित स्टूडियो के मालिक को हिरासत में ले लिया। उसे न्यू टाउन पुलिस स्टेशन लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि बालीगंज स्थित स्टूडियो से कैमरा और अन्य उपकरण जब्त किए गए। पुलिस को आशंका है कि राज कुंद्रा मामले से इसके तार जुड़े हो सकते हैं।

कैमरों और उपकरणों को जब्त कर लिया

रविवार को अश्लील फिल्में बनाने के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी फोटोग्राफर मैनाक घोष को साथ लेकर बालीगंज के गरफा थाना क्षेत्र के शरत पार्क रोड पर एक स्टूडियो की तलाशी ली। यहां पर फिल्म की शूटिंग की गई थी। जांच अधिकारियों ने वहां से इस्तेमाल किए गए सभी कैमरों और उपकरणों को जब्त कर लिया है। उसके बाद उस स्टूडियों के मालिक को हिरासत में लेकर न्यू टाउन थाने में लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

वेब सीरीज के नाम पर मॉडल का बनाया न्यूड वीडियो, मशहूर एक्ट्रेस और कैमरामैन गिरफ्तार

बता दें कि नंदित्ता दत्ता पर एक मॉडल ने आरोप लगाया था कि बालीगंज स्थित एक स्टूडियो में उसका जबरन न्यूड वीडियो शूट किया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शहर के न्यू टाउन होटल में उनकी दोस्त से जबरन एक अडल्ट वीडियो में काम करवाया गया था। पुलिस का कहना है कि इन दोनों पर आरोप है कि ये लोग नई लड़कियों को वेब सीरीज में काम का लालच देकर और धमकाकर जबरन अश्लील फिल्में शूट करते थे। नंदिता और मैनाक के खिलाफ 26 जुलाई को दो मॉडल ने शिकायत दर्ज की थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *