पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने अपनी बेटी से तोड़े सभी संंबंध, कहा – अमनजोत की अपनी कोई पहचान नहीं, BJP में जाकर बड़ी गलती की

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 181 शब्द|📅 02 Aug 2021

पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने अपनी बेटी से तोड़े सभी संंबंध, कहा - अमनजोत की अपनी कोई पहचान नहीं, BJP में जाकर बड़ी गलती की

डेली संवाद, चंडीगढ़
पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने अपनी बेटी अमनजोत कौर रामूवालिया के BJP में शामिल होने पर सभी संबंध तोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बेटी से हर तरह के संबंध तोड़ लिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने न तो उनके साथ BJP में शामिल होने संबंधित कोई सलाह की और न ही कोई बातचीत की है।

रामूवालिया ने कहा कि मेरी दोहती को भी इस बात का नहीं पता कि अमनजोत कौर BJP में शामिल हो रही है। रामूवालिया ने कहा कि उनके पिता हमेशा ही गुरु नानक साहिब की विचारधारा को समर्पित रहे हैं और अपने भाईचारे के लोगों के साथ खड़े रहे हैं।

रामूवालिया ने कहा कि अमनजोत कौर की पहचान उनसे है, अमनजोत मेरी बेटी है, इसलिए लोग उसे जानते हैं। अमनजोत की अपनी कोई पहचान नहीं है। बता दें की रामूवालिया ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं, लेकिन उनकी बेटी ने BJP में जाकर बहुत बड़ी गलती की है। उनकी बेटी ने उनकी पीठ में छूरा मारा है, जिसे वह बर्दाशत नहीं कर सकते।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *