टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, सुरजीत हॉकी सोसायटी की ओर से टीम को बधाई

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
सुरजीत हॉकी सोसायटी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है। जालंधर के उपायुक्त एवं सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष घनश्याम थोरी, कार्यकारी अध्यक्ष परगट सिंह, सचिव इकबाल सिंह संधू, प्रमुख पी. आर.ओ. सुरिंदर सिंह भापा ने बधाई दी।

भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय टीम ने तीन बार के ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को टोक्यो ओलंपिक में पंजाब की गुरजीत कौर द्वारा दागे एक गोल हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने का इतिहास रच दिया है। उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों की इस एतिहासिक जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने टीम को आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आशा करते हुए कि वे उसी साहसी और योजनाबद्ध तरीके से खेलकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी। इस अवसर पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के पदाधिकारियों और सुरजीत हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *