जालंधर का बस स्टैंड बंद, मुलाजिमों ने किया चक्का जाम, आवागमन ठप

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब रोडवेज पनबस एवं पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से चार घंटे के लिए जालंधर के शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल को बंद कर दिया गया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बस स्टैंड के गेट बंद करने का ऐलान किया गया है। जिससे बस स्टैंड के भीतर से बसों का आवागमन ठप हो गया है।

यूनियन सदस्य कच्चे मुलाजिमों को तुरंत पक्का करने, पनबस एवं पीआरटीसी में 10000 बसें शामिल करने और बर्खास्त किए गए मुलाजिमों को तुरंत बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले यूनियन की तरफ से 26 जुलाई को हड़ताल की गई थी और 2 घंटे तक के लिए बस स्टैंड को बंद रखा गया था।

बस स्टैंड के बंद हो जाने की वजह से बस स्टैंड परिसर के चारों तरफ यात्रियों का जमावड़ा हो गया। बता दें कि 26 जुलाई को भी पंजाब रोडवेज पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से 2 घंटे के लिए जालंधर के शहीद ए आजम भगत सिंह इंटरस्टेट बस टर्मिनल को बंद कर दिया गया है। ॉ

बस स्टैंड के भीतर खड़ी बसों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है, जबकि जालंधर पहुंच रही बसों को भी बस स्टैंड के भीतर प्रवेश नहीं मिल रहा है। यात्रियों को बस में ढूंढने के लिए भारी परेशान होना पड़ा था। हालांकि बस स्टैंड पर धरना दे रहे यूनियन सदस्यों ने बस स्टैंड बंद होने से हो रही परेशानी के लिए माफी भी मांगी थी।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *