इनोसेंट हाट्र्स स्कूल की महक गुप्ता सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सिटी टॉपर, 99.6% अंक लेकर सिटी में प्रथम

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां तथा रॉयल व्लर्ड ब्रांच ने 2020-21 की सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कुल 24 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 86 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

ग्रीन माडल टाऊन की महक गुप्ता ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ सिटी में टॉप किया, जबकि आशना शर्मा 99.2 अंक लेकर सिटी में ही तृतीय स्थान पर व विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रही तथा गोरांगी कोहली 98.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रही।

लोहारां ब्रांच में समायरा 98.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, पुनीत मदहाज व अंकिता सेठी 98 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि उदय वर्मा 96.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहा।

रॉयल वल्र्ड ब्रांच का रिजुल शर्मा 94.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रहा। प्रिंसीपल राजीव पालीवाल (जीएमटी), शालू सहगल (लोहारां), मीनाक्षी शर्मा (रॉयल वल्र्ड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इनोसेंट हाट्र्स के चेयरमैन डा. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *