डेली संवाद, पठानकोट
पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर है। यहां रणजीत सागर डैम में भारतीय सेना का एक हेलीकाप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना पर मौके पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह भारतीय सेना का एक हेलीकाप्टर पठानकोट के पास रणजीत सागर डैम में अचानक क्रैश हो गया है। क्रैश होने की सूचना पर मौके पर बचाव दल पहुंच गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रणजीत सागर डैम में अचानक जोर का धमाका हुआ। पता चला कि वहां एक हेलीकाप्टर क्रेश हो गया है। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है।

