सिंगर Honey Singh पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read

चंडीगढ़। पंजाब के सिंगर- रैपर हनी सिंह (Honey Singh) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हालांकि पिछले काफी समय से Honey Singh ने खुद को विवादों से दूर रखने की काफी कोशिश की है। लेकिन आज एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गए हैं, इस बार वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है की Honey Singh की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर और एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मिली जानकारी के अनुसार शालिनी तलवार ने Honey Singh पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं Honey Singh के साथ-साथ शलिनी ने उनके मां-पिता और बहन पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह पर he Protection of Women from Domestic Violence Act के तहत याचिका दायर की है।

हालांकि शालिनी की ये याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई है। वहीं वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी गई। Honey Singh के खिलाफ कोर्ट ने एक नोटिस जारी करते हुए उन्हें 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा है। बता दें कोर्ट ने स्त्रीधन को न छेड़ने पर भी Honey Singh पर रोक लगाई है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *