फ्रेंडशिप डे पर विद्यार्थियों को बताया किताबें भी हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती है

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल, टांडा में फ्रेंडशिप डे पर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने अपने दोस्तो के साथ दोस्ती के इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए ऑनलाइन गेम्स खेली, पार्टी की और बहुत सारी मस्ती की। बच्चों ने अपने हाथ से अपने दोस्तों के लिए कार्ड, फ्रेंड शिप बैंड बनाए।

कुछ विद्यार्थियों ने अपने छोटे भाई और बहन को कार्ड और बैंड देकर फ्रेंडशिप डे विश किया और एक-दूसरे के साथ बिताए हुए पलों को याद किया। प्रिंसिपल दिव्या चावला ने बच्चों को बताया कि दोस्ती दुनिया का एक ऐसा रिश्ता है जो सबसे अनमोल होता है। यह रिश्ता भले ही खून का नहीं होता है लेकिन दिल के सबसे करीब होता है। इसलिए अगर आपके पास दोस्त है तो उसके साथ अपनी दोस्ती हर समय और स्थिति में साथ रहना चाहिए।

एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने विद्यार्थियों को बताया कि दुनिया में हमारी सबसे अच्छी दोस्त किताब होती है। इसिलए हमें किताबों से हमेशा दोस्ती करनी चाहिए क्योंकि उनसे हमें बहुत सारा ज्ञान मिलता है और वह ज्ञान एक दोस्त की तरह बुरे समय में हमारे साथ रहता है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *