जालंधर में फिर मिला अज्ञात महिला का शव, कुछ दिन पहले भी युवती की डेडबाडी यहीं से मिली थी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 03 Aug 2021

crime

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। यहां शहर के बाहर रायपुर-रसूलपुर के नजदीक बिस्त दोआब नहर के किनारे से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। आज जहां महिला का शव बरामद हुआ है, कुछ दिन पहले इससे थोड़ी दूर पर एक युवती का भी शव मिला था, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

थाना मकसूदां के एएसआई मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पहचान करवाने के लिए पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार सुबह सैर कर रहे लोगों की नहर में पड़े शव पर पड़ी। सूचना के करीब एक घंटे की देरी से पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बाहर निकाल कर मामले की जांच शुरू दी है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों घटनास्थल के कुछ दूरी पर नहर में से युवती की लाश मिली थी। इस मामले का खुलासा भी अभी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। बीते दिनों नहर से मिली युवती की लाश के मामले को सुलझा पाती की इससे पहले उसी इलाके में से एक और लाश मिलने से पुलिस के माथे पर बल पड़ता दिखाई दे रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *