डेली संवाद की खबर का बड़ा असर: अवैध कालोनियों पर सुबह हुआ एक्शन, सड़कें और सीवरेज किए ध्वस्त, अब रतन फर्नीचर और अकाली नेता की अवैध बिल्डिंग की बारी

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 535 शब्द|📅 04 Aug 2021

डेली संवाद की खबर का बड़ा असर: अवैध कालोनियों पर सुबह हुआ एक्शन, सड़कें और सीवरेज किए ध्वस्त, अब रतन फर्नीचर और अकाली नेता की अवैध बिल्डिंग की बारी

डेली संवाद, जालंधर
शहर में अवैध निर्माण और कालोनियों को लेकर डेली संवाद लगातार एक्सपोज कर रहा है। डेली संवाद द्वारा लगातार अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों को लेकर मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर करुणेश शर्मा को जगा रहा है, जिससे आज निगम की टीम ने सुबह अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की है।

नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक बुधवार सुबह वेल्ट हलके के काला सिंघा रोड, बूटा पिंड व सिद्धार्थ नगर में बन रही अवैध कालोनियों पर नगर निगम की डिच चली। निगम अधिकारी ने बताया कि सुबह 6 बजे ही एक्शन लिया गया। आपको बता दें कि डेली संवाद ने कुछ दिनों पहले काला संघिया रोड और बूटा पिंड में बन रही अवैध कालोनियों को एक्सपोज किया था।

निगम अधिकारी ने बताया कि सिद्धार्थ नगर में बन रहीं अवैध कोलोनी भी निगम की टीम ने ढहा दी है। यहां सड़कों और सीवरेज को डिच ने उखाड़ फेंका है। निगम अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है कि डोली पैलेस काला सिंघा रोड पर अवैध तरीके से 5 दुकानें बन रही हैं। इस पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

डेली संवाद की खबर का बड़ा असर: अवैध कालोनियों पर सुबह हुआ एक्शन, सड़कें और सीवरेज किए ध्वस्त, अब रतन फर्नीचर और अकाली नेता की अवैध बिल्डिंग की बारी

रतन फर्नीचर पर जारी है मेहरबानी

नगर निगम जालंधर के हाउस की बैठक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरे मेयर जगदीश राजा के घर के पास ही भ्रष्टाचार चल रहा है। मेयर जगदीश राजा के घर चंद कदम दूर पुरानी जेल के पास लाखों रुपए का करप्शन हो रहा है। जिस रतन फर्नीचर की कामर्शियल बिल्डिंग को नाजायज बताकर बिल्डिंग ब्रांच ने कुछ महीने सील की थी, वहां अब तीन मंजिला शापिंग माल्स तैयार हो रहा है। सबसे बड़ी हैरानी वाली बात तो यह है कि यहां कामर्शियल नक्शा पास ही नहीं हो सकता।

सामने रतन फर्नीचर का बोर्ड, अंदर कंस्ट्रक्शन

रतन फर्नीचन के मालिक इतने शातिर हैं कि उन्होंने अवैध निर्माण को छुपाने के लिए सामने बड़ा बड़ा रतन फर्नीचर का बोर्ड लगा दिया है, और अंदर अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन चल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इलाके के इंस्पैक्टर से लेकर बड़े अफसरों को यह पता है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

डेली संवाद की खबर का बड़ा असर: अवैध कालोनियों पर सुबह हुआ एक्शन, सड़कें और सीवरेज किए ध्वस्त, अब रतन फर्नीचर और अकाली नेता की अवैध बिल्डिंग की बारी

दोमोरिया पुल के आगे भी तीन मंजिला अवैध निर्माण

मेयर के घर के पास अवैध रूप से बन रही इमारत के अलावा नार्थ हलके के विधायक बावा हैनरी के दफ्तर से थोड़ी देर आगे दोमोरिया पुल के पास किशनपुरा रोड पर अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल निर्माण जारी है। इसकी शिकायत पीछे पड़ते मोहल्ले के लोगों ने की थी, लेकिन इंस्पैक्टर ने मौका जांच कर रिपोर्ट पी गया। यहां भी अवैध निर्माण जारी है।

डेली संवाद की खबर का बड़ा असर: अवैध कालोनियों पर सुबह हुआ एक्शन, सड़कें और सीवरेज किए ध्वस्त, अब रतन फर्नीचर और अकाली नेता की अवैध बिल्डिंग की बारी

बस स्टैंड के पास अकाली नेता के निर्माण पर कब चलेगी डिच

नगर निगम जालंधर के खजाने पर निगम के कुछ अधिकारी और कौंसलर ही डाका डाल रहे हैं। जो पैसा नगर निगम के खजाने में फीस के रूप में जमा होना था, वह पैसा रिश्वत के नाम पर अधिकारियों और कुछ कौंसलरों के जेब में जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि मेयर जगदीश राजा भी इस गठजोड़ को तोड़ नहीं पा रहे हैं। जिससे शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है। बस स्टैंड के पास डिफेंस कालोनी की मोड पर एक अकाली नेता ने अवैध रूप से कामर्शियल माल बना लिया, लेकिन इस पर निगम अफसरों की मेहरबानी जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *