सिविल सर्जन स्कूलों में कोविड-19 निगरानी को यकीनी बनाएंः बलबीर सिद्धू

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 557 शब्द|📅 05 Aug 2021

balbir sidhu

डेली संवाद, चंडीगढ़
सारस-कोविड-2 की दूसरी लहर के बाद स्कूलों को दोबारा खोलने के मद्देनज़र स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज सभी सिविल सर्जनों को माहिर समिति द्वारा सिफारिश किये गए एसओपीज़ अनुसार स्कूलों में कोविड-19 की निगरानी करना यकीनी बनाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के बीच कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सभी सिविल सर्जनों को संदिग्ध मामलों संबंधी आंकड़े प्रदान करने और अपने संबंधित जिलों में कोविड टैस्ट करवाने संबंधी एक माईक्रो-प्लान तैयार करने की हिदायतें जारी की गई हैं।
स. सिद्धू ने कहा कि स्कूलों के प्रबंधकों की यह ज़िम्मेदारी है कि वह अपने अध्यापकों, स्टाफ और विद्यार्थियों को कोविड-19 की रोकथाम के उपायों बारे जागरूक करें।

हाथों की सफ़ाई को यकीनी बनाना चाहिए

उन्होंने कहा कि स्कूल और यहां की बार-बार छूईं जाने वाली सतहों की रोज़ाना सफ़ाई और रोगाणु-मुक्त करने के लिए समय-सारणी तैयार करनी चाहिए और हाथों की सफ़ाई को यकीनी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों को “बीमार होने पर घर ही रहने संबंधी नीति लागू करनी चाहिए और यह भी यकीनी बनाना चाहिए कि जो विद्यार्थी या स्टाफ कोविड-19 मरीज़ के संपर्क में आए हैं, वह 14 दिन घर पर ही रहें।

हालाँकि डेस्कों के फासले के साथ, रिसैस, ब्रेक और लंच ब्रेक को चरणबद्ध ढंग के साथ व्यवस्थित करके, क्लासों में विद्यार्थियों की संख्या सीमित करके प्रत्येक के बीच कम-से-कम 6 फुट की शारीरिक दूरी बनाई जा सकती है और क्लासरूमों में अच्छा वेंटिलेशन यकीनी बनाने के साथ-साथ बार-बार हाथों की सफ़ाई और वातावरण की सफ़ाई संबंधी उपाय करने चाहिएं।

क्षेत्र के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएँ

स. सिद्धू ने स्पष्ट किया कि यदि एक क्लास में कोविड-19 के एक केस की पुष्टि हो जाती है तो क्लास को 14 दिनों के लिए निलंबित और क्वारंटीन कर दिया जाये और यदि स्कूल में दो या दो से अधिक कोविड-19 केस पए जाते हैं तो स्कूल को 14 दिनों के लिए बंद रखा जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी शहर या कस्बे या ब्लॉक के एक तिहाई स्कूल बंद हैं तो उस क्षेत्र के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएँ।

स. सिद्धू ने आवश्यक रोकथाम उपायों का ज़िक्र करते हुए कहा कि विद्यार्थियों और स्टाफ की नियमित रूप में एंटरी और एग्जिट प्वाइंटों पर ग़ैर-सम्पर्क थर्मामीटरों के द्वारा जांच की जाये और कोविड-19 के संदिग्ध मामलों का पता लगाने के लिए इनफ्लूएंजा जैसी बीमारी के लिए सिंड्रोमिक निगरानी की जानी चाहिए।

प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जाना चाहिए

उन्होंने कहा कि संदिग्ध मामलों वाले विद्यार्थियों/स्टाफ को घर भेजा जाये और कोविड-19 की जांच किये जाने के उपरांत जब उनका टैस्ट नेगेटिव या लक्षण न आए तब ही स्कूल आने की इजाज़त दी जाये। अगर टैस्ट पॉज़िटिव हो तो व्यक्ति को एकांतवास किया जाये और इस मामले में कोविड-19 उपचार प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जाना चाहिए।

बच्चों में कोविड-19 के संचार को घटाने के लिए टेस्टिंग रणनीति की महत्ता की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि टेस्टिंग रणनीति की पहली प्राथमिकता यह यकीनी बनाना है कि कोविड-19 के लक्ष्ण वाले किसी भी विद्यार्थी या स्कूल स्टाफ के लिए रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग और आर.टी.पी.सी.आर. टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध की जाये। उन्होंने कहा कि क्योंकि बच्चों का नासोफैरनजियल सैंपल लेने के लिए विशेष तजुर्बे की ज़रूरत होती है इसलिए स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों और स्टाफ की जांच के लिए स्थानीय जांच केन्द्रों की पहचान करके तालमेल बनाकर रखा जाये।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *