पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू की दोआबा पर खास नजर, प्रधान बनने के बाद चौथी बार जालंधर आ रहे हैं सिद्धू, कल यहां लगाएंगे हाजिरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 05 Aug 2021

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू की दोआबा पर खास नजर, प्रधान बनने के बाद चौथी बार जालंधर आ रहे हैं सिद्धू, कल यहां लगाएंगे हाजिरी

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने दोआबा की राजनीति में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। दोआबा का गढ़ माने जाते जालंधर में नवजोत सिद्धू की विशेष नजर है। जिससे प्रधान बनने के बाद सिद्धू चौथी बार जालंधर आ रहे हैं।

कांग्रेस का गढ़ माना जाता दोआबा, दलित राजनीति के लिए भी जाना जाता है। जिससे सभी दलों का फोकस दोआबा पर ज्यादा होता है। चूंकि दोआबा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, इसलिए कांग्रेस की नजर इस क्षेत्र पर ज्यादा होती है।

कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू कल डेरा संच खंड बल्ला में हाजिरी लगाएंगे। सिद्धू कल दोपहर बाद 2 बजे डेरा सच्च खंड बल्ला पहुंचेंगे। डेरा सच्च खंड बल्ला का दोआबा ही नहीं, पूरे पंजाब में बड़ा महत्व है। जिससे हर सियासी दल के नेता यहां हाजिरी लगाने आते हैं।

आपको बता दें कि नवजोत सिद्धू के प्रधानगी के पद पर जिस दिन घोषणा हुई थी, उस दिन सिद्धू जालंधर में पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के घर थे। प्रधान बनने के बाद वे फिर जालंधर आए, जहां नेशनल हाईवे पर उनका स्वागत हुआ। इसके बाद वे जालंधर के कांग्रेस भवन भी आए। अब चौथी बार डेरा सच्च खंड बल्ला में हाजिरी लगाने आ रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *