टोक्यो ओलंपिक: महिला हॉकी टीम पर इनामों की बारिश, खिलाड़ियों को मिलेंगे इतने रुपये

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 06 Aug 2021

 

टोक्यो ओलंपिक: महिला हॉकी टीम पर इनामों की बारिश, खिलाड़ियों को मिलेंगे इतने रुपये

चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये हरियाणा सरकार (Haryana Government) देगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा,‘ हरियाणा सरकार ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी. भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3-4 से हार गई. हरियाणा और पंजाब में खिलाड़ियों के परिवार भारत की जीत की आस में टीवी के सामने नजरें गड़ाए बैठे रहे>

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में रानी के पिता रामपाल ने कहा कि टीम अच्छा खेली, लेकिन बदकिस्मती से पहला पदक नहीं जीत सकी. उन्होंने कहा कि टीम के प्रदर्शन से खेल पर और युवाओं पर सकारात्मक असर पड़ेगा. गोलकीपर सविता पूनिया के पिता महेंदर पूनिया ने सिरसा में कहा,‘मैच का नतीजा भले ही जो हो लेकिन वे अच्छा खेले.’ नेहा गोयल की मां सावित्री मैच देखते समय भावुक हो गई।

इतिहास बनाने से चूक गईं बेटियां

भारतीय महिला हॉकी टीम इस तरह ओलंपिक में इतिहास रचने से चूक गई. भारतीय महिला हॉकी टीम के पास पहली बार ओलंपिक में मेडल जीतने का मौका था, जो हाथ से निकल गया. बता दें कि महिला टीम अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही थी. हालांकि पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया था।

यह भारत का तीसरा ओलंपिक था. मास्को (1980) के 36 साल के बाद उसने रियो ओलंपिक (2016) के लिए क्वालीफाई किया था. भारत अंतिम रूप से चौथे स्थान पर रहा था, लेकिन उस साल बहिष्कार के कारण सिर्फ छह टीमों ने ओलंपिक में हिस्सा लिया था. इसके बाद भारत ने 2016 के रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन वह 12 टीमों के टूर्नामेंट में अंतिम स्थान पर रही थी. भारत को पूल स्तर पर पांच मैचों में सिर्फ एक ड्रॉ नसीब हुआ था।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *