पंजाब में पुलिस और किसानों के बीच जबरदस्त झड़प, किसानों के कपड़े फाड़े

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, तरनतारन
तरनतारन में पुलिस औऱ किसानों में झड़प हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान पुलिस ने जबरदस्ती कुछ किसानों को पकड़ा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।

तरनतारन में कृषि बिल के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका। लेकिन किसान नहीं रुके। किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इसी बीच पुलिस ने किसानों को हटाना चाहा तो पुलिस और किसानों की बीच झड़प हो गई।

किसानों ने बताया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़ दिए और धक्का मारा। इसके बाद किसानों में गुस्सा फैल गया। गुस्साए किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की शह पर पुलिस उनसे धक्कामुक्की कर रही है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *