जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने प्रेस कांफ्रेंस में लिया बड़ा फैसला, चंदन ग्रेवाल को मुख्य सेवादार बनाए जाने से अकाली दल से हैं नाराज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 09 Aug 2021

जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने प्रेस कांफ्रेंस में लिया बड़ा फैसला, चंदन ग्रेवाल को मुख्य सेवादार बनाए जाने से अकाली दल से हैं नाराज

डेली संवाद, जालंधर
अकाली दल के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने आज सैंट्रल हलके से दलित नेता चंदन ग्रेवाल को मुख्य सेवादार बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चंदन ग्रेवाल को मुख्य सेवादार बनाए जाने पर अकाली दल के सीनियर नेताओं को पुर्नविचार करना चाहिए।

पंजाब प्रेस क्बल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि 37 साल से अकाली दल की सेवा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी सेवाओं को दरकिनार करते हुए जालंधर सैंट्रल हलके जूनियन नेता को मुख्य सेवादार बना दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ 42 पदाधिकारियों ने चिट्ठी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को एक सप्ताह का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर पार्टी हाईकमान ने चंदन ग्रेवाल के नाम पर पुर्नविचार किया जाए।

कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि एक सप्ताह के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टकसाली नेता चंदन ग्रेवाल के नाम पर विरोध कर रहे हैं। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि अकाली दल का व्हाट्सएप्प ग्रुप छोड़ दिया है तो क्या पार्टी भी छोड़ेंगे, इस सवाल पर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा है कि ये पार्टी पर निर्भर है।

आपको बता दें कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जालंधर के सैंट्रल हलके से दलित नेता चंदन ग्रेवाल को मुख्य सेवादार बनाया है। माना जाता है कि सुखबीर बादल की तरफ से हलके के मुख्य सेवादार को ही विधानसभा चुनाव लड़ाया जाएगा। इस बात से कमलजीत सिंह भाटिया नाराज हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *