जालंधर में प्यार करना गुनाह है: लव मैरिज करने पर लड़का-लड़की को सरपंच ने गांव से किया बेदखल, कहा- गांव में दिखे तो काट देंगे, लड़की ने DGP से लगाई गुहार, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर के गांव चांदपुर में लव मैरिज करने वाले एक दलित जोड़े को गांव के जट्ट सरपंच ने गांव से बाहर निकालने का फरमान जारी किया है। जिससे नवयुवा जोड़ा लव मैरिज के बाद अपने घर नहीं जा पा रहा है। नवयुवा जोड़े ने हाईकोर्ट में जाकर शादी की है, लेकिन अब वह अपने घर ही नहीं जा पा रहा है। इस तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

चांदपुर के रहने वाला अजय कुमार ने बताया कि उसने गांव की ही एक लड़की अंजली से प्यार करता है। गांव वालों के मर्जी के खिलाफ दोनों ने मिलकर हाईकोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज की। इसके बाद गांव के सरपंच हरजिंदर सिंह धनोआ ने इस नवयुवा जोड़े को गांव से बेदखली का फरमान जारी कर दिया।

इस जोड़े ने जालंधर में डीएसपी के सामने फरियाद लगाई कि उन्हें उसके घर जाने दिया जाए। अजय ने बताया कि उसके और अंजली के घर वालों ने हमारी शादी को मंजूर कर लिया और घर में जगह भी दे दी। लेकिन गांव का सरपंच हरजिंदर सिंह धनोआ ने शादी के खिलाफ फरमान जारी किया है। जिससे उसने धमकी दी है कि अगर गांव में वापस आया तो मार देंगे।

अजय और अंजलि ने बताया कि सरपंच ने उनके घर से मोटर साइकिल अपने कब्जे में कर लिया और घर जाकर जातिसूचक गालियां व धमकी देकर आया है। पुलिस ने अभी तक कोई सहायता नहीं की है। उधर, इस संबंध में जब सरपंच का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उसका मोबाइल नंबर बंद था।

LOVE मैरिज करने पर लड़का-लड़की को सरपंच ने गांव से किया बेदखल

https://www.youtube.com/watch?v=ZTMp7McOJ1E















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *