शाहकोट पुलिस थाने पर पथराव और मारपीट की VIDEO वायरल, देखें कैसे जंग का अखाड़ा बना पुलिस थाना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 09 Aug 2021

 

शाहकोट पुलिस थाने पर पथराव और मारपीट की VIDEO वायरल, देखें कैसे जंग का अखाड़ा बना पुलिस थाना

डेली संवाद, शाहकोट
शाहकोट में पुलिस और पब्लिक के बीच हुई भिड़ंत की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में कुछ लोगों को धक्का देकर पुलिस मुलाजिम थाने से बाहर निकाल रहे हैं, उसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस दौरान डा. अंबेडकर संघर्ष मोर्चा पंजाब के प्रधान त्रिलोक विन्ड ने कहा है कि पुलिस हम लोगों पर ज्यादती कर रही है।

त्रिलोक विन्ड ने डेली संवाद से बात करते हुए कहा कि शाहकोट में युवक को सरेराह पीटने व उसकी मौत होने के बाद पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे रविवार देर शाम सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाने के बाहर धरना दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दूसरी तरफ शाहकोट पुलिस का कहना है कि धरने के दौरान धरनास्थल पर बैठे प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होने थाने पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव में शाहकोट थाने के एएसआई कश्मीर सिंह को चोट आई। घटना के बाद पुलिस ने पथराव कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया।

यह है मामला

बीते वीरवार दोपहर आधा दर्जन युवकों ने शाहकोट के रहने वाले युवक रोहित पर रामगढि़या चौक के पास हमला किया था। इस दौरान हमलावरों ने रोहित पर धारदार हथियारों से कई वार किए थे। जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर करने के बाद शनिवार को रोहित ने दम तोड़ दिया था। उसकी मौत के बाद इलाके के लोग गुस्से में थे। उनका कहना है कि पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उसी कारण अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

शाहकोट पुलिस थाने पर पथराव और मारपीट की VIDEO वायरल, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=YSSVx_94ET8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *