BIG NEWS: पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, लुधियाना के 2 स्कूलों में 20 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 10 Aug 2021

BIG NEWS: पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, लुधियाना के 2 स्कूलों में 20 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। वहीं पंजाब में स्कूल खुलते ही कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लुधियाना के दो सरकारी स्कूलों में 20 छात्र कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं। इसके बाद से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच हुआ है।

दरअसल पंजाब में दो अगस्‍त से सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था। इससे पहले साल के शुरू में प्री-प्राइमरी स्तर की कक्षाओं के लिए कुछ महीनों के लिए स्कूल खोले गए थे।

लुध‍ियाना के डिप्टी कमिश्नर, वीके शर्मा ने बताया क‍ि पंजाब में लुधियाना के 2 स्कूलों में 20 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। र‍िपोर्ट आने के बाद अन्‍य छात्रों की जांच कराए जाने की तैयारी की जा रही है। पॉज‍िट‍िव पाए गए छात्रों को न‍िगरानी में रखा गया है

दो अगस्‍त को खुले सभी स्‍कूल

पंजाब की कैप्‍टन अमर‍िंदर स‍िंह सरकार ने दो अगस्त से सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। अधिकारियों ने कहा था कि राज्य भर में सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खुल गए। इससे पहले, पंजाब में प्री-प्राइमरी और कक्षा पहली और दूसरी के लिए स्कूल करीब 10 महीने बंद रहने के बाद इस साल फरवरी में फिर से खोले गए थे। पिछले साल मार्च में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

पंजाब में सोमवार को कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,99,514 हो गई। जबकि 4 मरीजों की मौत गई। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्‍या 16,320 पर पहुंच गई। पंजाब में कोविड-19 के एक्‍टिव मरीजों की संख्या 441 हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 43 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 5,82,753 हो गयी।

BIG NEWS: पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, लुधियाना के 2 स्कूलों में 20 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *