⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 115 शब्द|📅 11 Aug 2021
डेली संवाद, जालंधर
टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अपने साथियों सहित जालंधर पहुंचे। इस दौरान उनका शहर के लोगों ने भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में शहर में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाए।
अमृतसर से जालंधर पहुंचे टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले हाकी खिलाड़ियों का जालंधर में भव्य स्वागत हुआ। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और अन्य खिलाड़ी ओपन कार में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का घर जालंधर में मिट्ठापुर इलाके में है। माडल टाउन में दुकानदारों ने हाकी टीम का भव्य स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हाथ जोड़ कर अभिवादन किया।









