BIG NEWS: जालंधर में गुस्साई भीड़ ने दो युवकों को अर्धनग्न कर पीटा, बाल काटे, मुंह पर कालिख पोती, पीठ पर लिख दिया ‘चोर’

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 12 Aug 2021

BIG NEWS: जालंधर में गुस्साई भीड़ ने दो युवकों को अर्धनग्न कर पीटा, बाल काटे, मुंह पर कालिख पोती, पीठ पर लिख दिया 'चोर'

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक चोर को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा, उसके बाद उसे नंगा कर उसकी पीठ पर चोर गुदवा दिया। चोर ने एक टैंपों से राजमा चावल की बोरी चोरी की थी।

जानकारी के मुताबिक सुंदर नगर में लोगों ने दो युवकों को अर्धनग्न कर जमकर पीटा है। पीटने से पहले दोनों चोर के कपड़े उतार दिए गए। पब्लिक का गुस्सा इतना था कि दोनों चोर के सिर के बाल काट दिए और मुंह पर कालिख पोत दी गई।

लोगों ने बताया कि टेंपो चालक राजमा-चावल की बोरियां लाकर सप्लाई देने सुंदर नगर आया था। जब वह करियाने की दुकान में सामान रखवाने लगा तो पीछे से दो व्यक्ति बाइक पर आए। उन्होंने टेंपों में लगी राजमा से भरी बोरी उतारी और बाइक पर रखकर जाने लगे। यह देख टेंपो वाले ने शोर मचा दिया और लोगों ने युवकों को पकड़ लिया।

शोर मचाए जाने के बाद लोगों ने दोनों चोर को पकड़ लिया। फिर लोगों ने दोनों चोरों को जमकर पीटा। इसके बाद उनके मुंह पर कुछ युवकों ने कालिख पोत दी। लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उनके बाल काट दिए और फिर पीठ पर स्प्रे पेंट से चोर लिख दिया। इस दौरान बाकी लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे। किसी ने उन्हें नहीं रोका। हंगामे की सूचना मिली तो पुलिस वाले मौके पर आ गए और दोनों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया।

BIG NEWS: जालंधर में गुस्साई भीड़ ने दो युवकों को अर्धनग्न कर पीटा, बाल काटे, मुंह पर कालिख पोती, पीठ पर लिख दिया 'चोर'

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *